मधुबनी: हम (सेक्युलर) ने मनाया 11वां स्थापना दिवस, संगठन विस्तार पर मंथन

Updated:
विज्ञापन
फोटो : परिचय : कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष विमला कुमारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष विमला कुमारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने अपने 11वें स्थापना दिवस पर संगठन को मजबूत बनाने और गरीब चौपाल अभियान चलाने पर चर्चा की. पार्टी ने जनसंपर्क तेज करने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Madhubani News: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय में पार्टी का 11वां स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विमला कुमारी ने केक काटकर किया.

संगठन विस्तार और गरीब चौपाल अभियान पर चर्चा

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने तथा गांव-गांव गरीब चौपाल अभियान चलाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी गरीबों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत है.

जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प

बैठक में आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया. नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया.

संस्थापकों के योगदान को किया याद

कार्यक्रम में हरेंद्र कुमार सादा, सुनील शाह, दुर्गानंद सादा, प्रमोद कुमार यादव, मिश्रीलाल यादव और नरेश सादा सहित अन्य नेताओं ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. अंत में पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया.


विज्ञापन
Ajay Anand

लेखक के बारे में

By Ajay Anand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन