इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की कार्रवाई, कफ सिरप और प्रतिबंधित दवा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एसएसबी की गिरफ्त में नेपाली नागरिक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई हुई है. हरिने कैंप में तैनात जवानों ने कफ सिरप और प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है. उसे आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के हरिने कैंप में तैनात जवानों ने कफ सिरप सहित प्रतिबंधित दवा के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है. एसएसबी ने आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत कदम चौक निवासी राहुल महतो के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर चेक पोस्ट पार्टी को किया गया सतर्क

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद चेक पोस्ट पार्टी को सतर्क किया गया था. इसी क्रम में एसएसबी जवानों ने हरिने बाजार की ओर से चेक पोस्ट की तरफ बाइक पर बैग लेकर आ रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की.

बैग की तलाशी में मिली कफ सिरप और प्रतिबंधित दवा

पूछताछ के बाद जवानों ने बाइक सवार के बैग की तलाशी ली. तलाशी के दौरान बैग से भारी मात्रा में कफ सिरप और प्रतिबंधित दवा बरामद हुई.

इसके बाद एसएसबी जवानों ने नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को सौंप दिया.

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

मानव तस्करी की आशंका पर SSB ने दो युवतियों समेत चार संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन