ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों के लिए मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू, छह माह में मिलेगा हुनर
सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ के बाद प्रशिक्षु | Prabhat Khabar Network
मधुबनी में किशोरियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है. यह छह महीने का प्रशिक्षण महिलाओं को व्यावहारिक कौशल सिखाएगा, जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर सकें.
मधुबनी: प्रखंड के इमादपट्टी और रैयाम सदाय टोला में किशोरियों एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया. प्रभात संस्था की ओर से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों में खासा उत्साह देखा गया. प्रशिक्षण छह माह तक चलेगा.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के निदेशक फादर सेबास्टियन बाबू ने किया. इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वावलंबी होना बेहद जरूरी है. सिलाई का व्यावहारिक कौशल सीखकर महिलाएं न केवल अपने परिवार की मदद कर सकती हैं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से अपनी अलग पहचान भी बना सकती हैं.
प्रशिक्षण का सही उपयोग करने की अपील
उद्घाटन समारोह में प्रभात संस्था के कार्यकर्ता विद्यानंद कामती, मनोहर मंडल, नेहा कृष्णा पासवान और चंद्रकांत मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए. सभी ने प्रशिक्षणार्थियों को मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने और सीखे हुए कौशल का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.
छह माह के इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को सिलाई का व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे आगे स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी.
यह भी पढ़ें
हरलाखी में एसएसबी की कार्रवाई, कफ सिरप व प्रतिबंधित दवा के साथ नेपाली नागरिक पकड़ा गया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए