मूर्ति विसर्जन के दौरान नाबालिग ने कट्टा लहराकर की फायरिंग, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
सांकेतिक फोटो
मधुबनी में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. एक नाबालिग ने भीड़ के बीच कट्टा से फायरिंग कर दी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे हथियार सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
मधुबनी: घोघरडीहा थाना क्षेत्र की सरौती पंचायत अंतर्गत निघमा गांव में सोमवार शाम कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान नाबालिग द्वारा कट्टा से फायरिंग करने का मामला सामने आया. घटना के बाद ग्रामीणों ने नाबालिग को कट्टा के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में पुलिस ने ग्रामीण के आवेदन पर मंगलवार को नाबालिग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है.
विसर्जन जुलूस के बीच की फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, निघमा गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद ग्रामीण नाच-गाने के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए निघमा चौक स्थित तालाब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान भीड़ के बीच एक नाबालिग ने कथित रूप से रौब दिखाने के लिए कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी.
फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को कट्टा के साथ पकड़ लिया.
डायल-112 पर दी गयी सूचना
इसके बाद ग्रामीणों ने नाबालिग के परिजनों को मौके पर बुलाया और मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया. इसी बीच किसी व्यक्ति ने डायल-112 पर घटना की सूचना दे दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने नाबालिग और उसके पास से बरामद कट्टा पुलिस के हवाले कर दिया.
नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीण के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें
युवक की आत्महत्या मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए