प्रेमिका के माता-पिता ने पीट-पीटकर की थी युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने के दौरान परिजनों ने उसकी हत्या की थी. पुलिस इसमें संलिप्त प्रेमिका की मां को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

फुलपरास (मधुबनी). लौकही थाने के कुड़ीवन गांव में बीते शनिवार को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेमिका से मिलने के दौरान परिजनों ने उसकी हत्या की थी. पुलिस इसमें संलिप्त प्रेमिका की मां को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अभिमन्यु कुमार का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुक्रवार की रात अभिमन्यु अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी. लड़की की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पिता फरार है. जानकारी हो कि शनिवार को कुड़ीवन गांव के तालाब किनारे युवक का शव बरामद किया गया था. उसकी पहचान गांव के ही अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई थी. उसके परिजनों ने बताया िक शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद मोबाइल पर कॉल आने पर रात साढ़े आठ बजे वह घर से िनकला था. लेकिन कोई पता नहीं चला. सुबह तालाब किनारे उसका शव मिला. मामले को लेकर अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. थानाध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी सेल की मदद से घटना का उद्भेदन किया गया है. गिरफ्तार महिला ने हत्या की बात स्वीकार की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन