पिट स्थल में लगेगा कचरा प्रोसेसिंग मशीन, बनेगा कंपोस्ट

नगर निगम के बसुआरा स्थित पिट स्थल में जमा कचरे की दुर्गंध से अब लोगों को निजात मिलेगी. अब यहां मैनुअल के बदले मशीन से जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा. कचरा प्रोसेसिंग के लिए मशीन की खरीद निगम करेगी.
पिट स्थल में मशीनरी लग जाने के बाद इसे प्रोसेसिंग कर कंपोस्ट का निर्माण किया जाएगा. यह किसानों के हाथों बेचा जाएगा. बताया गया है कि यह बाजार से सस्ते दर पर मिलेगा. निगम 12 रुपए प्रति किलोग्राम कंपोस्ट बेच सकता है. निगम द्वारा डंपिंग यार्ड की घेराबंदी भी कराया जाएगा. साथ ही पहुंच पथ का निर्माण भी किया जाएगा. ताकि शहर से कचरे का उठाव आसानी से हो सके. यहां देख-रेख करने वालों की नियुक्ति होगी. शौचालय एवं पानी की व्यवस्था भी की जाएगी.
निगम के राजस्व में होगी बढ़ोतरी
कचरा पिट स्थल में मशीनरी लगाने के बाद कंपोस्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा. इस कंपोस्ट को किसानों के हाथ न्यूनतम मूल्य पर बेचा जाएगा. इसके बिक्री के बाद निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी. इसके बाद शहर में कई विकास के काम हो सकेंगे. निगम अपने कर्मियों के वेतन आदि में खर्च करेगा. क्या कहते हैं अधिकारीनगर निगम के नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने कहा है कि पिट स्थल पर कचरा प्रोसेसिंग के लिए मशीनरी लाया जाएगा इसके बाद कम्पोस्ट का निर्माण शुरू किया जाएगा. सस्ते दर पर कंपोस्ट की बिक्री की जाएगी. शीघ्र काम शुरू किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










