ट्रांसफाॅर्मर से तेल रिसने से लगी आग

Updated:
विज्ञापन

शहर के तिलक चौक पर ट्रांसफाॅर्मर से तेल रिसने के कारण शुक्रवार को अचानक आग लग गयी. जिससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

मधुबनी. शहर के तिलक चौक पर ट्रांसफाॅर्मर से तेल रिसने के कारण शुक्रवार को अचानक आग लग गयी. जिससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर से तेल रिस रहा था. जिसकी सूचना बिजली विभाग को भी दी गयी. लेकिन विभाग की तरफ से इस समस्या के निदान के लिए पहल नहीं की गयी. आग बुझाने के लिए लोगों ने बगल में लगे चापाकल से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे. अग्निशमन वाहन आने के बाद आग पर काबू पाया गया. लोगों की सतर्कता के कारण आग लगने से किसी तरह की क्षति नहीं हुई है. लोगों ने कहा कि हवा कम रहने के कारण बड़ी घटना नहीं हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन