विवाहिता के अपहरण मामले को ले प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली एक विवाहित महिला का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है.
बासोपट्टी. थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली एक विवाहित महिला का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर महिला के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पंचरत्न गांव निवासी राहुल कुमार साह, विश्वनाथ साह, रामपुकारी देवी, रोहित कुमार साह को आरोपित किया है. महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री घर से शौच जाने के लिए निकली हुई थी. खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि उसे राहुल कुमार साह ने शादी की नीयत से लेकर फरार हो गया है. जब राहुल कुमार के घर गये तो उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने एवं उसके जेब के पॉकेट से 20 हजार रुपये छीन लिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




