अलमीरा से पांच लाख रुपया गायब होने की प्राथमिकी दर्ज
कटैया निवासी व किराना व्यवसायी विनोद कुमार साह ने पांच लाख रुपया चोरी का प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बासोपट्टी . थाना क्षेत्र के कटैया निवासी व किराना व्यवसायी विनोद कुमार साह ने पांच लाख रुपया चोरी का प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि कदवाही के बृज मोहन यादव करीब दस दिनों से पिकअप ड्राइवर का काम करता है. घर में पैसा गिनने के दौरान ही बृजमोहन यादव पिकअप का चाभी लेने आया. इसी दौरान पांच लाख रुपया आलमीरा में रख दिया. बृजमोहन यादव पर आरोप लगाया गया है कि दिन के करीब दो बजे पिकअप लेकर घर आया और सामान उतार कर बाइक लेकर चल गया. जब व्यवसायी घर आया तो देखा कि आलमीरा से पांच लाख रुपया गायब है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए