Madhubani News : नकली फॉर्चुन सोयाबीन तेल बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्थानीय मधवापुर बाजार में छापेमारी के दौरान एक दुकान से फॉर्चुन सोयाबीन तेल का नकली सामान बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Madhubani News : मधवापुर. स्थानीय मधवापुर बाजार में छापेमारी के दौरान एक दुकान से फॉर्चुन सोयाबीन तेल का नकली सामान बरामद हुआ है. इस संबंध में कंपनी के अधिकृत जांच पदाधिकारी गिरिजाशंकर यादव के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसके अनुसार, मधवापुर बाजार स्थित गणेश स्टोर नामक एक दुकान में छापेमारी कर 35 टीन व दो प्लास्टिक का जार प्रत्येक 15 किलोग्राम का सीलबंद तेल बरामद किया गया. कंपनी के अधिकारी के अनुसार इस दुकान से बरामद सामान पर हमारी कंपनी एग्री बिजनेस का मिलता जुलता फॉर्चुन तेल का ट्रेड मार्क एवं कंपनी मार्क को नकली कर बाजार में बेचा जा रहा है. जब्त सामान हमारे कंपनी का नहीं है. इस संबंध में मधवापुर थानाध्यक्ष हर्षराज ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन