किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराएं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी : जेडीए

Updated:
विज्ञापन

धिकारियों और उर्वरक विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक करते संयुक्त निदेशक (शस्य) संजय कुमार.

मधुबनी के संयुक्त निदेशक (शस्य) संजय कुमार ने कृषि योजनाओं की समीक्षा करते हुए किसानों को खरीफ और रबी फसलों के लिए समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Madhubani News: दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निदेशक (शस्य) संजय कुमार ने शुक्रवार को मधुबनी जिला कृषि कार्यालय का दौरा कर कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इसके बाद जेडीए ने बीआरबीएन बीज विक्रेताओं तथा उर्वरक थोक विक्रेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर बीज वितरण, उर्वरक नियंत्रण और आगामी कृषि तैयारियों की समीक्षा की.

किसानों को उचित मूल्य पर समय से मिले खाद

उर्वरक थोक विक्रेताओं के साथ बैठक में जेडीए संजय कुमार ने कहा कि जिले में खरीफ फसल के लिए आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध है. बावजूद इसके कई क्षेत्रों से खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं, जो गंभीर विषय है.

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है. थोक विक्रेता केवल खुदरा दुकानदारों तक खाद पहुंचाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझें, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक किसान को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो.

रबी फसल की तैयारी अभी से शुरू करें

बीआरबीएन बीज विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक में जेडीए ने रबी सीजन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि यदि अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए तो किसानों को समय पर बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

उन्होंने रबी एवं आगामी कृषि इनपुट की उपलब्धता की भी समीक्षा की.

खाद तस्करी रोकने के लिए बढ़ेगी निगरानी

कृषि अधिकारियों के साथ बैठक में जेडीए ने नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल खुली सीमा होने के कारण खाद की तस्करी रोकना प्राथमिकता होनी चाहिए.

इसके लिए अधिकारियों को विशेष टीम बनाकर लगातार छापेमारी करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया.

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के कृषि अधिकारी तथा उर्वरक एवं बीज विक्रेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: फुलपरास में डीआईजी का निरीक्षण, घोघरडीहा चोरी कांड की जांच को एसआईटी गठित


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन