फुलपरास पहुंचे डीआईजी, घोघरडीहा चोरी कांड की जांच के लिए एसआईटी गठित

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते डीआईजी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने फुलपरास स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए घोघरडीहा चोरी कांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की घोषणा की.

विज्ञापन

DIG Manoj Kumar Tiwari: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने शुक्रवार को फुलपरास स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

समीक्षा बैठक में डीआईजी ने सभी लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि मजबूत अनुसंधान से ही अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सकती है.

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी

डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने नियमित गश्ती अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा, ताकि सीमा क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

घोघरडीहा चोरी कांड की जांच करेगी एसआईटी

घोघरडीहा थाना मुख्यालय गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

उन्होंने विश्वास जताया कि एसआईटी जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी.

कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसपी योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, प्रभारी एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा, सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विक्रम आचार्य, लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार, नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार, अंधरामठ थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी डीआईजी को दी.

यह भी पढ़ें: मिथिला हाट की डाली सज्जा प्रतियोगिता में बढ़ रहा उत्साह, पांचवें दिन 21 नवविवाहिताओं ने लिया हिस्सा


विज्ञापन
Jagdish Chaupal

लेखक के बारे में

By Jagdish Chaupal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन