डेंगू नियंत्रण को लेकर आज जिला टास्क फोर्स की बैठक, कई विभाग होंगे शामिल, डेंगू और मलेरिया रोकथाम पर बनेगी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

मधुबनी में डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. आज नगर निगम कार्यालय में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे.

विज्ञापन

Madhubani News: जिले में डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: खरीफ 2026 के लिए उर्वरक कंट्रोल रूम बना, शिकायत के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

कई विभागों के अधिकारी होंगे शामिल

बैठक डीएम आनंद शर्मा की ओर से नामित डेंगू नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त की अध्यक्षता में होगी. इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की वर्तमान स्थिति, रोकथाम के उपाय, जनजागरूकता अभियान और विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी.

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (विकसित स्वास्थ्य), डब्ल्यूएचओ (एनटीडी) के जोनल कोऑर्डिनेटर, सीएफएआर के जिला समन्वयक तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे.

संयुक्त रणनीति पर रहेगा जोर

सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि डेंगू नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है. इसके लिए शिक्षा विभाग, नगर निकाय, आईसीडीएस, जीविका, जनसंपर्क विभाग और अन्य सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

बैठक में स्रोत नष्ट करने, साफ-सफाई, नियमित फॉगिंग, लार्वा सर्वे, सूचना-प्रसार और सामुदायिक सहभागिता को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तय की जाएगी.

समय पर उपस्थित रहने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी आमंत्रित अधिकारियों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर डेंगू नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन