मधुबनी में खरीफ 2026 के लिए उर्वरक कंट्रोल रूम बना, शिकायत के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद शर्मा

मधुबनी जिला प्रशासन ने खरीफ मौसम 2026 में उर्वरकों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की है. किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद मिले, इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: खरीफ मौसम 2026 में उर्वरकों के परिचालन, वितरण, भंडारण और बिक्री की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा संचालित

जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा. किसानों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला कृषि कार्यालय के सहायक निदेशक (शष्य) मनीष राज को प्राधिकृत पदाधिकारी नामित किया गया है.

इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

किसान यदि किसी खुदरा उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने या टैगिंग से संबंधित अनियमितता की शिकायत करना चाहते हैं, तो वे 9031646881 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण जिला कृषि कार्यालय के उच्च वर्गीय लिपिक राजेश कुमार करेंगे.

शिकायतों का होगा त्वरित निष्पादन

जिला कृषि विभाग ने बताया कि शिकायत मिलते ही संबंधित पदाधिकारियों से तत्काल जांच कराई जाएगी और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन