पेड़ से झूलता मिला किशोरी का शव

Updated:
विज्ञापन

पतौना थाना क्षेत्र के जानीपुर मुनीराबाद गांव स्थित शुक्रवार को लीची के पेड़ से लटक रहे एक 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

बिस्फी. पतौना थाना क्षेत्र के जानीपुर मुनीराबाद गांव स्थित शुक्रवार को लीची के पेड़ से लटक रहे एक 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. मृत किशोरी का घर भी बगीचे से कुछ ही दूर पर है. शव की पहचान मनीराबाद गांव निवासी विनोद सहनी के 15 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है. किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी. शुक्रवार की सुबह लीची के पेड़ से लटक रहे शव को देख लोगों ने शोर मचाया. इसके बाद धीरे-धीरे पूरे गांव में खबर फैल गई. घटना की जानकारी पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. किशोरी के पिता विनोद सहनी ने कहा कि पूरे परिवार रात 11 बजे तक खाना खाकर सो गए. जिसके बाद हम लोगों को कुछ पता नहीं चला. सुबह होते ही पुत्री का शव मिला है. पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी गई है. मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन