खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, दो महिला सहित 4 लोग झुलसे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 9:51 PM
अरेर थाना के नागदह गांव में एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई.
बेनीपट्टी . अरेर थाना के नागदह गांव में एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई. जिसके चपेट में आने से खाना बना रही महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार नागदह गांव के वार्ड 10 के निवासी महेंद्र पासवान की पत्नी वीणा देवी (55) अपने घर में गैस सिलेंडर के माध्यम से खाना बना रहीं थीं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि गैस सिलेंडर से चूल्हा को जोड़नेवाली पाइप लीकेज थी. जैसे ही महिला ने चूल्हे को जलाया वैसे ही आग धधकने लगी और आग की तेज होती लपटें चूल्हे से सिलेंडर तक फैल गई. देखते ही देखते आग इतनी तीव्र हो गई कि जब तक महिला संभल पातीं तब तक वह बुरी तरह झुलस गयीं. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने के लिये दौड़ीं उसकी 22 वर्षीया पुत्री शिवशक्ति कुमारी भी जख्मी हो गयीं. वहीं इन दोनों मां बेटी को बचाने पहुंचे जख्मी महिला वीणा देवी के 30 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार व पड़ोस के 18 वर्षीय युवक अमित कुमार भी जख्मी हो गये. उधर कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गयी और घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर व बर्तन समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गये. शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गये. स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना में गंभीर रुप से घायल वीणा देवी समेत सभी चारों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचाया गया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल वीणा देवी की स्थिति अब भी गंभीर बताई जा रही है. अगलगी की घटना में तकरीबन एक लाख रुपये मूल्य के सामानों की क्षति होने की बात स्थानीय लोगों के द्वारा बताई जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










