Madhubani News : न्यायालय कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, लौटी रौनक

Updated:
विज्ञापन

न्यायालय कर्मचारियों की दो दिनों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शनिवार को कोर्ट में सामान्य कामकाज पुनः शुरू हो गया.

विज्ञापन

मधुबनी. न्यायालय कर्मचारियों की दो दिनों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शनिवार को कोर्ट में सामान्य कामकाज पुनः शुरू हो गया. हड़ताल के चलते दो दिनों से रुके हुए न्यायिक कार्य शुरू होने से अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला. न्यायालय परिसर में सुबह से ही चहल-पहल रही. कर्मचारियों ने अपनी नियत समय से ड्यूटी संभाली, जिससे मामलों की सुनवाई और नकल के लिए प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी. हड़ताल के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ. वहीं, अधिवक्ताओं, अधिवक्ता लिपिकों व पक्षकारों ने न्यायालय के सामान्य संचालन पर संतोष व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन