मधुबनी: जिला प्रवेश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Congress workers welcoming Bihar Congress President Rajesh Ram with traditional Mithila pag and shawl in Madhubani.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का स्वागत करतीं जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा और अन्य कार्यकर्ता

मधुबनी प्रवेश पर नरपत नगर हाईवे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का भव्य स्वागत किया गया. संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम का अररिया जाने के क्रम में मधुबनी प्रवेश पर नरपत नगर हाईवे में भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम) की जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया.

पाग और चादर भेंट कर किया सम्मानित

स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया. कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए.

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है. कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को पहुंचाने की जरूरत है.

कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत

राजेश राम ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है. कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से पार्टी आने वाले दिनों में और अधिक मजबूत होगी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया.

नई ऊर्जा मिल रही है : मीना कुशवाहा

जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मधुबनी आगमन और कार्यकर्ताओं से संवाद प्रेरणादायक है. उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है.

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को सफल बनाएंगे.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष महंत गोपाल झा दास, किसान कांग्रेस सेल के नेता अशोक चौरसिया, सुरेंद्र महतो, महंत मुकेश दास कुशवाहा, इंजीनियर कमलेश मंडल, पंकज कुमार यादव, मोहम्मद अब्दुल्ला, संतन पासवान, राघवेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस नेता राजकमल कुशवाहा, तनवीर अहमद, अजहर हुसैन, मो. आदिल, मो. कमाल, मो. मुदस्सिर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन