राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रोश मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
संशोधित :  राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रोश मार्च

आक्रोश मार्च | Prabhat Khabar Network

राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा प्रकरण को लेकर मधुबनी में कांग्रेस ने शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा प्रकरण को लेकर जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम) की अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने किया.

जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ आक्रोश मार्च नारेबाजी करते हुए समाहरणालय तक पहुंचा. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

सभा को संबोधित करते हुए मीना देवी कुशवाहा ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए. उन्होंने यह भी मांग की कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर मंदिर की देखरेख अखाड़ों और संत-महात्माओं को सौंपी जाए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में जवाबदेही और पारदर्शिता की पक्षधर है.

जांच नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी.

आक्रोश मार्च में महंत गोपाल दास, टेकनाथ पाठक, छात्र संघ के जिला अध्यक्ष आलोक झा, मिहिर झा, सुरेंद्र महतो, राम उदार यादव, मोहम्मद अब्दुल्ला, संतन पासवान, पंकज यादव उर्फ फौजी, मोहम्मद वकार अहमद, अशोक चौरसिया, अजय झा, मुनींद्र झा, मो. अकबर, अयोधी पासवान, वासुदेव झा, महंत मुकेश कुशवाहा, विनय झा, अकिल अंजुम, राजीव शेखर झा, श्रवण ठाकुर, राजकमल कुशवाहा, आनंद मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, मो. साबिर, मो. कैफ राजा, हरिओम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन