वामपंथी नेता सीताराम येचुरी के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन

सीताराम येचुरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा हुई. व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने उनके चित्र पर लाल पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

झंझारपुर . भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा हुई. व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने उनके चित्र पर लाल पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्षता अधिवक्ता नरेश कुमार यादव ने किया. अधिवक्ता लाल बिहारी सिंह, बलराम शाह, राजकुमार यादव, विनोद मंडल, पूनम कुमारी, उदयकांत यादव, हरि नारायण यादव, देवचंद झा सहित समाजवादी नेता लक्ष्मण प्रसाद यादव, किशोर मालाकार आदि ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दूसरी तरफ वामपंथी नेता प्रेम कांत दास, विजय कुमार दास, योगनाथ मंडल, लाल झा, राम नारायण यादव सहित कई लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन