दसवीं की छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्जछह नामजद
झंझारपुर में दसवीं की छात्रा का अपहरण, पिता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
प्रतिनिधि, झंझारपुर झंझारपुर थाना क्षेत्र की एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा के पिता के आवेदन पर पुलिस ने राजकुमार मुखिया समेत छह नामजद व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
आवेदन में पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को आरोपितों ने बोलेरो से जबरन अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी उन्हें ग्रामीणों से मिली. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपित इससे पहले भी पुत्री का अपहरण करने का प्रयास कर चुका था. उस समय पंचायत में समझौता कर लिखित कागजात भी तैयार किया गया. इसके बावजूद दोबारा घटना को अंजाम दिया गया. आवेदक ने आशंका जताई है कि पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से किया गया है. उन्होंने पुलिस से छात्रा की सकुशल बरामदगी और सभी आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. छात्रा की बरामदगी व मामले की जांच के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए