बिहारी गांव में सड़क किनारे खेत से एक युवक का शव बरामद

Author Manoj Kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
बिहारी गांव में सड़क किनारे खेत से एक युवक का शव बरामद

रोते बिलखते मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

बिहार के मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में सड़क किनारे खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

फोटो परिचय- रोते बिलखते परिजन मधवापुर- स्थानीय थाना क्षेत्र की बिहारी गांव में एक युवक का शव सड़क किनारे खेत से बरामद किया गया है. मृतक बिहारी गांव के गोपालपट्टी निवासी रंजीत मुखिया का 46 वर्षीय पुत्र प्रबोध मुखिया बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारी एसएसबी कैंप मार्ग में सड़क किनारे एक खेत मे ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा. जिसकी जानकारी गांव में लोगों को दी. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जानकारी होते ही थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम में भेज दिया. घटना से आहत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन