200 बोतल शराब के साथ बाइक जब्त
स्थानीय थाने की पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान 200 बोतल शराब के साथ एक बाइक बरामद किया है.
मधवापुर. स्थानीय थाने की पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान 200 बोतल शराब के साथ एक बाइक बरामद किया है. यह कार्रवाई एसआई अरविंद कुमार पासवान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी के पास की गई. यह जानकारी देते हुए मधवापुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने कहा है कि तस्कर पुलिस को देखते ही शराब लदे बाइक छोड़कर नेपाल सीमा की ओर भागने लगा. हालांकि सुरक्षाबलों ने उसका पीछा किया. लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर संभावित ठिकाने पर पुलिस छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए