Bihar News: रसोइया के साथ रंगरलियां मनाते पकड़े गए हेडमास्टर, पत्नी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर पीटा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Oct 2024 3:11 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तकिया टोला हिसार में ग्रामीणों ने एक प्रधानाध्यापक को रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी.
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तकिया टोला हिसार में ग्रामीणों ने एक प्रधानाध्यापक को रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी. प्रधानाध्यापक की पहचान आशुतोष कुमार के रूप में की गई है.
ग्रामीणों का कहना है कि, एचएम को रसोइया के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. उनकी पत्नी ने ही ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें बंधक बना ली और पिटाई की. घटना की सूचना पाकर खिरहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हंगामा को शांत कराया.
रसोइया के साथ एचएम का तीन साल से संबंध
हेडमास्टर की पत्नी ने दावा किया है कि उनके पति का स्कूल की रसोइया के साथ तीन साल से अवैध संबंध चल रहा है. कई बार मना करने के बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे.
Also Read: इस वजह से हो रही BPSC शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में देरी, करना पड़ सकता है लंबा इंतजार
रसोइया के साथ रंगे हाथों पकड़े गए हेडमास्टर
मिली जानकारी के अनुसार, राढ़ गांव निवासी एचएम आशुतोष कुमार तकिया टोला हिसार के प्राइमरी स्कूल में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उनकी पत्नी चुपचाप राढ़ गांव से तकिया टोला पहुंची. कुछ ग्रामीणों की मदद से अपने पति को रसोइया के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. घटना के बाद रसोइया भी एचएम के साथ रहने के लिए अड़ गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.
पुलिस ने क्या कहा?
इधर खिरहर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है. लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










