Bihar: 20 करोड़ की लागत से होगा स्टेडियम का पुनर्निर्माण, खिलाडियों के लिए खुशखबरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Nov 2024 4:19 PM
Bihar: बिहार के मधुबनी जिले में स्टेडियम पुननिर्माण के लिए 20 करोड़ 37 लाख 28 हजार राशि की स्वीकृति मिल गई है. इस स्टेडियम का निर्माण 1987 में हुआ था.
Bihar: बिहार में बेहद जल्द एक और विश्वस्तरीय स्टेडियम बनने जा रहा है. इसके लिए सरकारी स्तर पर पहल शुरू हो गया है. राजगीर खेल परिसर की भव्यता वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी है. बीते दिनों यहां महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी का सफल आयोजन हुआ. इसमें भारत के अलावा चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड और मलेशिया की टीमों ने भाग लिया. सभी टीमों के कप्तान ने इस खेल परिसर की तारीफ की. इसी बीच बिहार सरकार ने मधुबनी जिले में बने खेल स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए 20 करोड़ से ज्यादा राशि की स्वीकृति दी है. काम पूरा होने के बाद जल्द ही स्टेडियम नए लुक में उपलब्ध होगा.

35 लाख रुपये में बना था स्टेडियम
जर्जर स्टेडियम के पुननिर्माण के लिए खेल विभाग द्वारा 20 करोड़ 37 लाख 28 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. इस संबंध में बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के उप सचिव निरंजन कुमार ने महालेखाकार पटना को पत्र दिया है. विभाग द्वारा स्वीकृति मिलते ही मधुबनी के लोग काफी खुश हो गए. मधुबनी स्टेडियम का निर्माण साल 1987 में किया गया था. उस समय इसके निर्माण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किये गये थे. बाद में विवाद में फंस जाने के कारण साल दर साल स्टेडियम जर्जर होता चला गया. सरकारी कार्यक्रम भी बंद कर दिया गया. फिलहाल यहां केवल ढांचा भर है.

क्या बोले विधायक
विधायक समीर महासेठ ने कई बार इस मामले को सदन में उठाया. सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब इसके पुनर्निमाण का रास्ता साफ हो गया है. राशि की निकासी भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा. विधायक ने कहा कि कई वर्षों से इस स्टेडियम की दुर्दशा पर सवाल उठाए जा रहे. मुझसे कई बार सवाल पूछे गए. आलोचनाओं के बावजूद मैंने इस परियोजना को लेकर लगातार प्रयास किया और अब स्वीकृति मिलने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं.
इसे भी पढ़ें: सरकार ने खराब और फटे जमीन के कागज का निकाला हल, मंत्री ने दिया नया अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










