बासोपट्टी में डिग्री कॉलेज खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
बासोपट्टी में डिग्री कॉलेज खुलने से अभिभावक व छात्र उत्साहित

बासोपट्टी में दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि

बासोपट्टी में डिग्री महाविद्यालय के शुभारंभ से क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर है. अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी.

विज्ञापन

Madhubani News: बासोपट्टी प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय के शुभारंभ से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जयनगर के एसडीओ दीपक कुमार, बीडीओ अनिल कुमार, बीईओ सुरेश प्रसाद, प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती प्रसाद, बर्सर डॉ. सच्चिदानंद यादव सहित अन्य अतिथियों ने महाविद्यालय का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सभी अतिथियों को सम्मानित भी किया गया.

स्थानीय स्तर पर मिलेगी उच्च शिक्षा

वक्ताओं ने कहा कि डिग्री कॉलेज शुरू होने से अब क्षेत्र के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मधुबनी, जयनगर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे.

शिक्षा का बेहतर माहौल बनने की उम्मीद

शिक्षा प्रेमियों ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना से बासोपट्टी में शिक्षा का नया वातावरण विकसित होगा. उन्होंने बिहार सरकार और शिक्षा विभाग की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही महाविद्यालय में सभी आवश्यक विषयों, शिक्षकों और आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने ही प्रखंड में उपलब्ध हो सके.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, प्लस-टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयजयराम चौधरी, पूर्व प्रधानाध्यापक पलटू मेहरा, के.के. झा, जगतानंद शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, संजय महतो, कैलाश महतो, अरुण ठाकुर, सोमेश रंजन, आशीष कुमार, मदन पासवान, भरत मंडल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Roushan Kumar Thakur

लेखक के बारे में

By Roushan Kumar Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन