एटीएम छीन 75 हजार की कर ली निकासी

Updated:
विज्ञापन

गर थाना क्षेत्र के भौआड़ा कोतवाली चौक के एक युवक से एटीएम व मोबाइल छीनकर रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मधुबनी . नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा कोतवाली चौक के एक युवक से एटीएम व मोबाइल छीनकर रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर अभिनव आयुष ने नगर थाना में आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि वे अपने अग्रवाल टोला भौआड़ा स्थित घर से एटीएम कार्ड लेकर यूनियन बैंक के एटीएम में कार्ड डाला था. इसी समय एक युवक एटीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने चलने को कहा. बाइक पर बैठाकर स्टेशन के समीप एसबीआई के एटीएम के पास ले गया और एक व्यक्ति के साथ बैठा दिया. फिर एटीएम कार्ड व मोबाइल लेकर एटीएम से 25 हजार रुपये व कार्ड स्वैप कर 50 हजार रुपये निकाल लिया. मामले को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन