प्रतिबंधित दवा व चाकू संग गिरफ्तार

Updated at : 22 Apr 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवा व चाकू संग गिरफ्तार

तिबंधित दवा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

हरलाखी . भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित दवा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पहचान सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के वार्ड सात निवासी अमित कुमार के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हरिने कैम्प प्रभारी उप निरीक्षक अरुण कुमार दास की अगुवाई में स्थानीय पुलिस बल द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 280/23 के समीप गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान भारत से नेपाल जाने के क्रम में बाइक सहित तस्कर को पकड़ा गया. जहां तलाशी लेने पर प्रतिबंधित दवाओं के साथ भारतीय मुद्रा 580 रुपये, नेपाली 8210, एक चाकू व एक मोबाइल बरामद हुआ. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजने का प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन