'छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति' के संदेश के साथ एबीवीपी स्थापना दिवस आज, युवाओं से जुड़ने की अपील

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 9 जुलाई को अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है. संगठन राष्ट्र निर्माण के अभियान के रूप में ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र के साथ समाज सेवा में जुटा है. युवाओं को रक्तदान और स्वच्छता जैसे राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: राजनगर में छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति का संदेश देने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 78वां स्थापना दिवस गुरुवार, 9 जुलाई को मनाया जाएगा. स्थापना दिवस को लेकर परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण कर युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्षेत्र भ्रमण कर युवाओं को दिया कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण

भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय के स्वयंसेवक अभय प्रकाश ने राजनगर क्षेत्र का भ्रमण कर परिषद से जुड़े निष्ठावान युवा साथियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की.

'विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान'

राजनगर के सुभाष चौक पर युवाओं को संबोधित करते हुए अभय प्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है. ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र के साथ परिषद लगातार सेवा, संघर्ष और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रही है.

रक्तदान और स्वच्छता अभियान से समाज सेवा का संदेश

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों के आंदोलनों तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्तदान, स्वच्छता अभियान और विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार सिद्ध कर रही है. उन्होंने युवाओं से संगठन की राष्ट्रहित की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन