छापेमारी करने गयी पुलिस के साथ गाली-गलौज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2024 10:13 PM

विज्ञापन

शराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस के साथ गाली-गलौज करने मामले में पांच तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

हरलाखी. शराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस के साथ गाली-गलौज करने मामले में पांच तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं मौके से महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला की पहचान सोठगाव गांव निवासी तुल्ला देवी के रूप में की गयी है. प्राथमिकी के अनुसार दल बल के साथ गश्ती पर निकले एएसआई मनीष कुमार ने थानाध्यक्ष से मिली सूचना के सत्यापन के लिए सोठगाव गांव निवासी उपेन्द्र यादव के घर छापेमारी की. जहां महिला को हिरासत में लेकर घर की तलाशी शुरू की. इसी क्रम में महिला का पुत्र राकेश यादव ने चौकीदार अंजारुल हक को दांत काटकर धक्का देते हुए भाग गया. वहीं धीरेश यादव पुलिस को गाली देते हुए मौके से फरार हो गया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 780 बोतल शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन