घोघरडीहा में शराब तस्करी का फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाने की पुलिस शराब तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

घोघरडीहा. थाने की पुलिस शराब तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के बसुआरी गांव निवासी 21 वर्षीय दीपक कुमार यादव के रूप में की गई है. पुलिस ने उसे मंगलवार को गुप्त सूचना पर उसके घर से दबोच लिया. थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि दीपक कुमार यादव काफी समय से फरार चल रहा था. उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी. मंगलवार को मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, शराब तस्करी के मामलों में फरार तस्कर के खिलाफ अभियान जारी है और ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन