Madhubani News : सर्किट हाउस के नजदीक लगे बीटीआर के ट्रांसफार्मर लगी आग

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सर्किट हाउस के नजदीक लगे बीटीआर के ट्रांसफार्मर लगी आग

मोबाइल बीटीआर के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने के कारण अगल बगल के घर में रहने वाले लोगों के बीच अफरा – तफरी मच गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला अतिथि गृह के नजदीक बुद्धनगर कॉलोनी में लगे मोबाइल बीटीआर के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने के कारण अगल बगल के घर में रहने वाले लोगों के बीच अफरा – तफरी मच गयी. बीटीआर में लगे ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जलने लगा. स्थानीय निवासी सुशील झा, बबलू कुमार, रामदयाल राम ने कहा कि जब यहां मोबाइल टावर लगाया जा रहा था, तो लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन टावर लगाने वालों ने कहा कि इससे कोई परेशानी नहीं होगी. मुहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब रिहायशी इलाके से मोबाइल टावर हटाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन