धावा दल ने बसैठ में एक गैरेज से एक बाल श्रमिक को कराया विमुक्त
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :27 Jul 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेनीपट्टी अमित कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बजारों में बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु धावा दल द्वारा विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
बेनीपट्टी. डीएम के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेनीपट्टी अमित कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बजारों में बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु धावा दल द्वारा विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के क्रम में बसैठ स्थित शकील मोटर साईकिल नामक गैरेज से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया. विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति मधुबनी के समक्ष उपस्थापित कर समिति के निर्देश पर उसे बाल गृह में रखा गया है. बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध बेनीपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही. श्रम अधीक्षक आशुतोष झा ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है. बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 से 50 हजार तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है. इसके अलावे नियोजकों से 20 हजार रुपये प्रति बाल श्रमिक की दर से अलग से राशि की वसूल की जायेगी. राशि जमा नहीं कराने वाले नियोजक के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र वाद अलग से दायर किया जायेगा. टीम में हरलाखी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर, बिस्फी के हामिद गफूर, बासोपट्टी के अभय कुमार, खुटौना के वसंत कुमार, एवं हरि प्रसाद, राजीव रंजन और जितेंद्र कुमार रवि व बेनीपट्टी थाना के एसआइ शशिभूषण सिंह शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




