दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए.

विज्ञापन

झंझारपुर/लखनौर . अररिया संग्राम थाना के चिरकुटा के समीप एनएच 27 पर दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए. इसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण स्थानीय लोगों ने उसे झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं दूसरे बाइक चालक घटना के बाद घटना स्थल से फरार हो गया. अररिया संग्राम पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को अपने कब्ज में लेकर थाना में रखा है. अररिया थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने कहा कि चिरकुटा के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार दरभंगा जिला के बहेरी थाना अंतर्गत माधोपुर गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत हो गई. मामले को लेकर सदर थाना में मृतक के परिजनों का फर्द बयान के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन