Madhubani News : 125 यूनिट तक बिजली बिल नहीं लेने पर मधुबनी डिवीजन के 80 हजार उपभोक्ताओं को होगा लाभ

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 10:19 PM

विज्ञापन

बिहार सरकार 125 यूनिट तक बिजली बिल नहीं लेने का जो फैसला किया है, उससे मधुबनी डिविजन के आम उपभोक्ताओं को लाभ होगा.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार सरकार 125 यूनिट तक बिजली बिल नहीं लेने का जो फैसला किया है, उससे मधुबनी डिविजन के आम उपभोक्ताओं को लाभ होगा. बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी डिविजन में अभी लगभग 1 लाख 85 हजार उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रत्येक महीने हो रहा है. जिसमें से आधे उपभोक्ता ऐसे हैं, जो महीने में 100 से 125 यूनिट बिजली की खपत कर रहे हैं. तीन फीसदी उपभोक्ता 125 से 140 यूनिट बिजली की खपत कर रहा है. जो उपभोक्ता बिजली की खपत 125 यूनिट तक करते हैं उन्हें बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा. जो इससे अधिक बिजली खपत करते हैं उन्हें बिल भुगतान पूर्व की तरह ही देना होगा. शहरी क्षेत्रों में में लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. शहरी क्षेत्रों में दस हजार उपभोक्ता अभी भी 125 यूनिट से कम बिजली का उपयोग कर रहे हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसायिक कनेक्शन में इस योजना लाभ नहीं मिलेगा. इस योजना के कारण बिजली की खपत में भी कमी आने की संभावना है. विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि अभी तक पावर कंपनी निर्देश नहीं मिला है. सिर्फ 125 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की सूची अलग करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन