47 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा

Updated:
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष गुरुवार को अंधराठाढ़ी के 47 गरीब भूमिहीन परिवारों के बीच गैर मजरूआ जमीन की बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया.

विज्ञापन

मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष गुरुवार को अंधराठाढ़ी के 47 गरीब भूमिहीन परिवारों के बीच गैर मजरूआ जमीन की बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया. ये सभी गरीब भूमिहीन परिवार अंधराठाढ़ी के जलसेन मौजा एवं जमेला पंचायत के हैं. जिलाधिकारी के हाथों भूमि का पर्चा पाकर उमा देवी, रंजू देवी, मल्ही देवी, पवित्री देवी, मुन्नी देवी, पूजा देवी, अमेरिका देवी, मालती देवी, राधा देवी सहित सभी की आंखों में खुशी दिखी. उन्होंने इसके लिए सरकार को धन्यवाद भी दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की सभी गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लाभुकों तक पूरी सहजता के साथ पहुंचा���ा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस अवसर पर एडीएम शैलेश कुमार, डीसीएलआर चंदन कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, सीओ अंधराठाढ़ी भी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन