ePaper

31 लीटर देसी शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

Updated at : 16 May 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
31 लीटर देसी शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

अरेर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 31 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अरेर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 31 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. धरायी तस्कर की पहचान बिजलपुरा कपासिया गांव निवासी संजिला देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार अरेर थाना के एसआइ राम प्रसाद पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल गश्ती पर थे. जहां सूचना मिली कि बिजलपुरा कपासिया गांव की संजिला देवी और दाना देवी देसी चुलाई शराब बनाकर तस्करी कर रही है. यह सूचना थानाध्यक्ष को देने के बाद एसएचओ के निर्देश पर सूचना का सत्यापन के लिए जब दोनों महिलाओं के घर के पास पुलिस बल पहुंची तो पुलिस को देख दोनों महिलाएं भागने लगी. पुलिस ने खदेड़कर संजिला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरी महिला भागने में सफल रही. दोनों महिला तस्करों के घर के आस-पास छापेमारी करने पर संजिला देवी की बांस की झाड़ी से प्लास्टिक के 13 थैले में रखे 26 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. वहीं भाग निकली महिला की बांस झाड़ी से प्लास्टिक के एक थैले में रखे 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. अरेर एसएचओ नेहा निधि ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन