बाइक पर लदा 300 बोतल नेपाली शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाने की पुलिस ने बसैठ-साहरघाट डीकेबीएम एसएच 75 पर गैस गोदाम और सदहिया टोल के बीच एक बाइक पर लदे 300 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. स्थानीय थाने की पुलिस ने बसैठ-साहरघाट डीकेबीएम एसएच 75 पर गैस गोदाम और सदहिया टोल के बीच एक बाइक पर लदे 300 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार तस्कर बाइक पर नेपाली देसी शराब की 300 बोतल रखकर त्रिमुहान की ओर से बसैठ की ओर जा रहा था. इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सदहिया टोल के पास जांच शुरू कर दी. सड़क पर पुलिस की घेराबंदी को देख तस्कर शराब लदी बाइक को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने तस्कर द्वारा छोड़े गये बिना नंबर प्लेट के ग्लैमर बाइक की तलाशी ली तो शराब बरामद हुआ. यह कार्रवाई रविवार की सुबह में बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने की. पुलिस ने फरार अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन