ePaper

Madhubani News. जिले में डेंगू के 2 मरीज चिन्हित, मरीजों की संख्या हुई 25

Updated at : 08 Oct 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News. जिले में डेंगू के 2 मरीज चिन्हित, मरीजों की संख्या हुई 25

जिले में डेंगू मरीजों के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. आंकड़े पर गौर करें तो 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक डेंगू के 11 मरीजों को चिन्हित किया गया. इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 25 हो गयी.

विज्ञापन

Madhubani News. मधुबनी. जिले में डेंगू मरीजों के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. आंकड़े पर गौर करें तो 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक डेंगू के 11 मरीजों को चिन्हित किया गया. इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 25 हो गयी. इसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 19 एवं नगर निगम क्षेत्र में 6 मरीजों को चिन्हित किया गया है. वहीं 31 ऐसे मरीजों को भी चिन्हित किया गया है. जो जिले के निवासी हैं. लेकिन इन मरीजों का ट्रैवल हिस्ट्री अन्य राज्यों में है. स्वास्थ्य विभाग डेंगू मरीजों की बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट मोड में है. आंकड़े के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित 6 मरीजों में से महज 2 मरीजों के घर ही फागिंग कराया गया है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के 19 मरीजों में से महज 15 मरीजों के घर पर ही फागिंग कराया जा सका है. वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में 4 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 4 डेंगू मरीजों के घर फागिंग नहीं हो पाया है. डेंगू के 23 मरीज चिन्हित जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 22 अगस्त को 2 मरीज, 27 अगस्त को 1, 1 सितंबर को 1, 11 सितंबर को 1, 14 सितंबर को 1, 16 सितंबर को 1, 18 सितंबर को 1,19 सितंबर को 1, 20 सितंबर को 1, 23 सितंबर को 1, 27 सितंबर को 2 एवं 1 अक्टूबर को 3 मरीज, 2 अक्टूबर को 2, 3 अक्टूबर को 2, 4 अक्टूबर को 2 तथा 7 अक्टूबर को 2 डेंगू मरीज चिन्हित किया गया है. क्षेत्रों में रखी जा रही पैनी नजर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. दया शंकर सिंह ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश के आलोक में क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है. केटीएस वीबीडीएस, बीएचडब्ल्यू एवं बीएचआई द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में लोगों को डेंगू से संबंधित रोगों के कारण एवं उससे बचने के उपाय का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जा रहा है. पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर मरीज का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है. पॉजिटिव मरीज के गांव में उनके घर से 500 मीटर रेडियस में टेक्निकल मेलाथियान से फागिंग कराया जा रहा है. इसके साथ ही लार्विसाइडल टेमीफास का छिड़काव किया जा रहा है. डेंगू एवं चिकनगुनिया के रोग, कारण, उपचार एवं सावधानियां के बारे में जानकारी के लिए जिले के 50 सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल जमाव एवं गंदगी वाले क्षेत्रों मे एंटी लार्विसाइडल टेमीफास का छिड़काव कराया जा रहा है. यह अभियान ठंड के मौसम आने तक चलता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन