Madhubani : 150 अपराधियों को किया गया जिला बदर

एसपी योगेद्र कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की.
Madhubani : मधुबनी : एसपी योगेद्र कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की. बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिले में बीते मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए बधाई दी. साथ श्रावणी मेला में अपने अपने थाना क्षेत्र में सतर्क रहने का निर्देश दिया. वहीं एसपी ने घटनाओं, लंबित मामलों और अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की. साथ ही जिले में सभी थानाध्यक्ष को चौकस रहने का निर्देश दिया. असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया. बीते माह में हुए घटना को लेकर उसमें संलिप्त गैंग के बारे में जानकारी ली. घटना में संलिप्त अपराधी को जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया. जो अपराधी जेल में है उस पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. एसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से गश्ती बढ़ाने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिया. एसपी ने बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर भी जोर दिया. ताकि अपराधियों को शीघ्रता से पकड़ा जा सके और कानून व्यवस्था में सुधार किया जा सके. वहीं एसपी ने कोर्ट में चल रहे विचारण मामले को जल्द से जल्द पूरा कराने को लेकर थानाध्यक्षों को निर्देश दिया. जिससे अपराधी को शीघ्र ही सजा मिल सके. वहीं जेल से अपराधियों के छुटने के बाद उसके क्रिया कलाप पर नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र में औचक वाहन जांच करने का निर्देश दिया. कहा कि वैसे अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिलेगी जो आपत्तिजनक समान साथ के चल रहा होगा. शराब तस्कर पर थानाध्यक्ष रखें कड़ी नजर एसपी ने जिला की सीमा नेपाल से लगे रहने के कारण शराब तस्करों पर सभी थानाध्यक्षों को कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. खासकर नेपाल बोर्डर से सटे थानाघ्यक्षों को लगातार वाहन चेकिंग करने ओर शराब माफिया को चिन्हित कर प्रभावी ढ़ंग से कड़ी कारवाई का निर्देश दिया. एक हजार से अघिक मामले का निस्तारण एसपी ने कहा कि बीते माह एक हजार से अधिक मामले का निस्तारण करते हुए आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है. जो जितने मामले दर्ज होते हैं उससे दो गुणा अपराधिक मामले का निपटारा हुआ है. वहीं चुनाव को लेकर 150 अपराधी को जिला बदर किया गया है. वहीं निरोघ्तामक कारवाई के तहत पांच लाख का एसडीओ के समीप वॉउड भरवाया जा रहा है. एसपी ने कहा कि श्रावणी मेला को लेकर जिला पुलिस सतर्क है. मेला पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी. बैठक में एसडीपीओ मुख्यालय रश्मि, एसडीपीओ सदर, एसडीपीओ सदर टू , फुलपरास डीएसपी , जयनगर डीएसपी, यातायात डीएसपी सुधीर कुमार, नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, एससी, एसटी थानाध्यक्ष रविद्र राम, सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




