कालाबाजारी का 50 बोरा अनाज जब्त

Updated:
विज्ञापन

बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के परसौनी दक्षिणी पंचायत के वार्ड सं 3 के जन वितरण विक्रेता मो. शमशाद के द्वारा तकरीबन 50 बोरा अनाज कालाबाजारी करने के आरोप में पतौना पुलिस ने मैजिक वाहन पर लदा अनाज को जब्त कर डीलर पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जन वितरण विक्रेता […]

विज्ञापन

बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के परसौनी दक्षिणी पंचायत के वार्ड सं 3 के जन वितरण विक्रेता मो. शमशाद के द्वारा तकरीबन 50 बोरा अनाज कालाबाजारी करने के आरोप में पतौना पुलिस ने मैजिक वाहन पर लदा अनाज को जब्त कर डीलर पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जन वितरण विक्रेता अनाज का कालाबाजारी कर रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीणों ने डीलर के घर के पास खाद्यान्न से लदा वाहन देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर ही एएसआई राज केसर सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर मैजिक वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस वाहन को पतौना थाना पर ले आयी. सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश धारी सिंह ने डीलर द्वारा अनाज कालाबाजारी कर बेचने की बात को लेकर इसकी जांच की. वहीं लक्ष्मीपुर गांव निवासी मैजिक चालक राम साह सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने खाद्यान्न कालाबाजारी करने के आरोप में राम साह, गुलाब शाह और राम गुलाम शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जांच के बाद विक्रेता पर कारवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन