सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : 13 फरवरी को दरभंगा से वापस आ रहे बेल्हबार गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी व आरटीआई एक्टीविस्ट सुंदर कांत झा विद्यार्थी बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे. उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था. इलाज के दौरा पटना एम्स में उनका निधन हो गया. मृतक विद्यार्थी का संस्कार उनके पैतृक गांव बेल्हवार […]

विज्ञापन

मधुबनी : 13 फरवरी को दरभंगा से वापस आ रहे बेल्हबार गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी व आरटीआई एक्टीविस्ट सुंदर कांत झा विद्यार्थी बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे. उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था. इलाज के दौरा पटना एम्स में उनका निधन हो गया. मृतक विद्यार्थी का संस्कार उनके पैतृक गांव बेल्हवार में किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वे अपने पीछे पत्नी रेणु झा, पुत्र प्रशांत कुमार विद्यार्थी, मनोरंजन कुमार विद्यार्थी को छोड़ गए हैं. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र प्रशांत कुमार विद्यार्थी ने दी. सुंदर कांत झा विद्यार्थी की मौत से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व का चला जाना अपूरणीय क्षति है.

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले13 फरवरी को दरभंगा से आने के क्रम में सारा मोहनपुर के नजदीक दुर्घटना के शिकार हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. जहां स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन