पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2020 12:51 AM
मधुबनी : पुलवामा के शहीदों की वर्षी पर विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने किया. कैंडल मार्च स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना चौक स्थित विद्यापति टावर पहुंच श्रद्धांजलि […]
मधुबनी : पुलवामा के शहीदों की वर्षी पर विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने किया. कैंडल मार्च स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना चौक स्थित विद्यापति टावर पहुंच श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया. वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा देश उन वीर परिवारों के साथ खड़ा है. केंद्र सरकार से शहीदों के परिवारों को हरसंभव सहयोग करने की आशा करते हैं.
मौके पर उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, धर्मजीत मंडल, रंजन सुमन, तरूण राठौड़, दिलीप मंडल, मनोज कुमार मुन्ना, अजय प्रसाद, मनोज चौधरी, नागेंद्र राउत, पंकज मेहता, शंकर झा, गजेंद्र प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










