बाइक एजेंसी से चोरी मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2020 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

बाबूबरही : पूर्वी बाजार स्थित चौधरी टीवीएस बाइक एजेंसी में शुक्रवार को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कांड का खुलासा कर तीन चोर को गिरफ्तार कर शनिवार को हिरासत में भेज दिया. प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई बीडी मंडल व देवेंद्र ओझा ने इसकी जानकारी दी है. कहा कि एजेंसी का नौकर […]
विज्ञापन
बाबूबरही : पूर्वी बाजार स्थित चौधरी टीवीएस बाइक एजेंसी में शुक्रवार को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कांड का खुलासा कर तीन चोर को गिरफ्तार कर शनिवार को हिरासत में भेज दिया. प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई बीडी मंडल व देवेंद्र ओझा ने इसकी जानकारी दी है. कहा कि एजेंसी का नौकर दुदाही गांव निवासी मोहन राम के सामने एजेंसी मालिक संजीव कुमार दिन भर में हुई बिक्री के पैसे का मिला कर रहे थे.
एजेंसी मालिक द्वारा मोटी रकम मिलान करते देख मोहन को लालच आ गया. मोहन ने पुलिस को बताया कि जब गुरुवार देर शाम संजीव इन्हें एजेंसी के अंदर का दरवाजा बंद करने को कहा तो उन्होंने सीढ़ी का दरवाजा और अंदर का दरवाजा को खुला ही छोड़ दिया. घर आने के बाद गांव के ही दो अन्य साथी कृष्ण चंद्र राम व संजय राम को इस बात की जानकारी दी. फिर चोरी का प्लान बनाया. देर रात तीनों दोस्त मिलकर घटना को अंजाम देने दुदाही गांव से बाइक एजेंसी के पीछे पहुंचा. जहां मोहन नीचे में रहकर मोबाइल से लाइनर का काम कर रहा था. वहीं संजय राम व कृष्ण चंद्र राम पीछे के रास्ते एजेंसी के अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया.
थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहन राम के पास से चोरी का 66 हजार, हनुमान मंदिर पोखर से सीसीटीवी का मॉनीटर, संजय के पॉकेट से 60 हजार रुपये, तीन चांदी का सिक्का व कृष्ण चन्द्र के पॉकेट से 60 हजार रुपये बरामद किया गया. बता दे कि चौधरी टीवीएस एजेंसी में गुरुवार देर रात चोरी हुई थी. जिसमें एजेंसी मालिक ने नगद सहित अन्य सामान चुरा लेने का आरोप एजेंसी के एक कर्मी मोहन राम पर संदेह व्यक्त किया था. इस संबंध में एजेंसी मालिक संजीव कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




