आज बंद रहेगा मधुबनी बाजार

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : बीते 26 जनवरी को तिलक चौक के समीप व्यवसायी दिनेश प्रसाद गुप्ता एवं उनके परिवार पर असामाजिक तत्वों द्वारा किये गये मारपीट व दुकान में लूटपाट के मामलों में एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण आम लोगो ने 3 फरवरी को मधुबनी बंद का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

मधुबनी : बीते 26 जनवरी को तिलक चौक के समीप व्यवसायी दिनेश प्रसाद गुप्ता एवं उनके परिवार पर असामाजिक तत्वों द्वारा किये गये मारपीट व दुकान में लूटपाट के मामलों में एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण आम लोगो ने 3 फरवरी को मधुबनी बंद का निर्णय लिया है. इसे लेकर शनिवार को तिलक चौक पर गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में आम लोगों की बैठक हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में श्री गुप्ता के साथ मो.दुलारे, मो.प्यारे, मो.सितारे सहित 25 – 30 अन्य लोगों द्वारा की गई मारपीट पर आक्रोश व्यक्त की गयी. इस अवसर पर अमरेश श्रीवास्तव ने कहा कि तिलक चौक एक माडल चौक है. जहां सभी संप्रदाय के लोग आपस में मिलकर रहते हैं. उन्होने कहा कि कुछ लोगों का एक गैंग बनता जा रहा है जो शराब पीकर हंगामा खड़ा करता है, और रोके जाने पर इस तरह से मारपीट करता है.

वहीं दीनदयाल साह ने कहा कि गुंडागर्दी के खिलाफ मधुबनी बंद ऐतिहासिक होगा. उपस्थित लोगों ने आम आवाम से बन्द को सफल बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर उमा शंकर गुप्ता, मदन श्रीवास्तव, अरूण प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, सुरेश प्रसाद, संजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, तरूण प्रभाकर, ज्योति प्रसाद, राजेन्द्र राय, सहित दर्जनों व्यक्ति शामिल रहे.

शराब के साथ गिरफ्तार
जयनगर. गश्ती के दौरान देवधा थाना पुलिस ने 58 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के दोनार निवासी पिंटू कुमार बताया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार शराब तस्कर को जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन