मुख्य व उपमुख्य पार्षद के चुनाव की तैयारी पूरी

Updated at : 11 Dec 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य व उपमुख्य पार्षद के चुनाव की तैयारी पूरी

घोघरडीहा : नगर पंचायत घोघरडीहा में मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे से निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गणेश कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी. नामांकन […]

विज्ञापन

घोघरडीहा : नगर पंचायत घोघरडीहा में मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे से निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गणेश कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी.

नामांकन के बाद मतदान एवं उसी वक्त मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. चुनाव को लेकर नपं के प्रशासनिक भवन की ओर जाने वाली मुख्य द्वार पर ड्राप गेट बनाया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य द्वार पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

बता दें कि पिछले महीने 6 नवंबर को नपं के 11 वार्ड पार्षदों में से 6 वार्ड पार्षद ने मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया था. जिसके बाद 25 नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलायी गई थी. जिसमें 5 के मुकाबले 6 मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन