नवविवाहिता की मौत, पिता ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी
राजनगर : थाना क्षेत्र के बेल्हवार गांव निवासी राजू कुमार झा की पत्नी की सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इस घटना को लेकर मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर उनकी पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]
राजनगर : थाना क्षेत्र के बेल्हवार गांव निवासी राजू कुमार झा की पत्नी की सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इस घटना को लेकर मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर उनकी पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
आपके शहर में
थाने को दिये आवेदन मे मृतका गुड़िया कुमारी के पिता खजौली निवासी विनोद कुमार झा ने बताया है कि उनको गुड़िया के ससुराल पक्ष से सोमवार की सुबह छः बजे फोन से खबर दी थी कि गुड़िया कुमारी बीमार है. जिसका इलाज मधुबनी में किया जा रहा है. वे मधुबनी आने के लिये अपने घर पर तैयार ही हो रहे थे कि दुबारा फोन आया कि गुड़िया की मौत हो गयी है. घटना की सूचना मिलते ही बिनोद कुमार झा बेल्हबार गांव पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए