आवास योजना में लापरवाही के आरोप में नप सहायक निलंबित
मधुबनी : शहरी आवास योजना में लापरवाही व शिथिलता बरतने के आरोप में नप सहायक अनिल झा को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है. इस आशय का निर्णय नगर परिषद के सभागार में मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में हुई नप बोर्ड की बैठक में लिया गया. बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही […]
मधुबनी : शहरी आवास योजना में लापरवाही व शिथिलता बरतने के आरोप में नप सहायक अनिल झा को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है. इस आशय का निर्णय नगर परिषद के सभागार में मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में हुई नप बोर्ड की बैठक में लिया गया. बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही वार्ड पार्षदों शहरी आवास योजना में दर्जनों लाभुकों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त की राशि का भुगतान नहीं होने का मामला उठाया. पार्षदों ने आवास योजना का काम देख रहे कर्मियों पर लापरवाही व शिथिलता बरतने का आरोप लगाया. जिसे गंभीरता से लेते हुए सदन ने सर्वसम्मति से शहरी आवास योजना का देख रहे नप सहायक को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए