परीक्षा में प्रश्न पत्र नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

मधवापुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित राम निरंजन जनता इंटर महाविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा संचालन को लेकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के सामने स्थित बासुकी-मधवापुर मुख्य पथ को अवरुद्ध कर यातायात बाधित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही एसआई विमल कुमार सिंह व एएसआई इफ्तेखार खान के नेतृत्व में मधवापुर पुलिस […]
विज्ञापन
मधवापुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित राम निरंजन जनता इंटर महाविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा संचालन को लेकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के सामने स्थित बासुकी-मधवापुर मुख्य पथ को अवरुद्ध कर यातायात बाधित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही एसआई विमल कुमार सिंह व एएसआई इफ्तेखार खान के नेतृत्व में मधवापुर पुलिस महाविद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय कर्मियों द्वारा की गयी तालाबंदी के कारण निर्धारित समय पर इंटरमीडिएट की जांच परीक्षा पूर्व में निर्धारित तिथि के अनुसार नहीं हो सकी. लेकिन पुनः 5 नवंबर से परीक्षा लेने की जानकारी मिली. जब छात्र मंगलवार को परीक्षा देने पहुंचे तो परीक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखा.
जिस कारण छात्रों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि छात्रों ने करीब पंद्रह मिनट तक कर्मियों को बंधक भी बना दिया. मामले की जानकारी होने पर एसआई विमल कुमार सिंह द्वारा कॉलेज के प्राचार्य से मोबाइल पर हुयी वार्ता के बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रश्न पत्र व कॉपी लेकर महाविद्यालय पहुंचे. इसके बाद दूसरी पाली में परीक्षा ली गयी. छात्रों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी.
डीइओ ने दिया बुधवार से परीक्षा संचालित करने का सुझाव : इधर छात्रों द्वारा निर्धारित तिथि पर परीक्षा नहीं होने को लेकर जारी हंगामा व सड़क जाम की सूचना जब वरीय शिक्षक प्रो.अमरेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दूरभाष पर डीईओ नसीम अहमद को दी गयी तो उन्होंने कल से परीक्षा लेने की सूचना निकाल देने और प्रश्न पत्र कांपी उपलब्ध कराने का आश्वासन श्रीवास्तव को दिया. लेकिन,अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्रों की भीड़ कुछ भी मानने को तैयार नहीं थी. पुनः सभी छात्र छात्राएं सड़क पर चले गए.
स्थिति की नजाकत को समझते हुए एसआई सिंह ने पूर्व प्राचार्य से बात की और जल्द प्रश्नपत्र लेकर कॉलेज पर आने को कहा. तब जाकर वो प्रश्न पत्र एवं कांपी लेकर आए और पुलिस की मौजूदगी में डीईओ के निर्देशानुसार प्रो श्रीवास्तव के नेतृत्व में भौतिकी, मनोविज्ञान व लेखा विषय की परीक्षा ली जा सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




