कार से पुलिस ने बरामद किया 1344 बोतल शराब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2024 9:53 PM
थाना पुलिस बेला गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर से संदिग्ध स्थिति में खड़ी मारुति सुजुकी कार से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया है.
बाबूबरही. थाना पुलिस बेला गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर से संदिग्ध स्थिति में खड़ी मारुति सुजुकी कार से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने दी है. कहा है कि मंदिर परिसर में संदिग्ध स्थिति में खड़ी सुजुकी कार से पुलिस 1344 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है. पुलिस शराब व गाड़ी को जब्त कर थाना परिसर ले आया. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर पुलिस रविवार को गश्ती के दौरान दो बाइक पर लदे तीन कार्टन शराब जब्त किया. बताया गया कि शराब तस्कर दो बाइक से शराब लेकर खड़गबनी नहर सड़क से खोजपुर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस गश्ती गाड़ी को खोजपुर चौक पर खड़ी देख तस्कर बाइक को घुमाकर भागने का प्रयास किया. पुलिस को पीछे से आते देख तस्कर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. बताया गया कि गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस तीन कार्टन में नेपाली शराब बरामद किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










